एमटीएस की कुल 6810 वैकेंसी में से 6078 पद आयु वर्ग 18-25 वर्ष के उम्मीदवारों के लिए और 732 पद आयु वर्ग 18-27 वर्ष के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं। हवलदार पद के लिए योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा भी आयोग द्वारा तय की गई है।
कर्मचारी चयन आयोग ने जून 2025 में केंद्र सरकार के मंत्रालयों, कार्यालयों और विभागों में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBIC & CBN) में हवलदार पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।
SSC MTS Selection Process: कैसे होगा चयन
SSC MTS और हवलदार भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। एमटीएस पद के लिए केवल CBE जरूरी है, जबकि हवलदार पद के लिए CBE के साथ PET और PST भी अनिवार्य होंगे। चयन प्रक्रिया में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार लेवल-1 का वेतन मिलेगा।
SSC MTS Examination Scheme: परीक्षा का पैटर्न
SSC MTS और हवलदार परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसे दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक सत्र के लिए 45 मिनट का समय निर्धारित है और कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। हवलदार पद के लिए CBE के बाद शारीरिक परीक्षण भी होगा, जिसमें उम्मीदवारों की दौड़, ऊंचाई, वजन आदि मापदंडों पर जांच की जाएगी।