फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने 150 से अधिक पदों पर निकालीं हैं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Sat, 25 Dec 2021 01:36 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट कमिश्नर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर टाइम स्केल, प्रशासनिक अधिकारी और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
UPSC Recruitment 2022: - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारो के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यूपीएससी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारा किया है। इस नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं, वह संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

विज्ञापन


भर्ती का विवरण 
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट कमिश्नर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर टाइम स्केल, प्रशासनिक अधिकारी और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 187 है। 

महत्वपूर्ण तारीखें
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा जारी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 जनवरी 2022 तक है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हें आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा जारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की आयु सीमा न्यूनतम 30 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
विज्ञापन


कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी गई जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
4. अब अपने आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
5. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
6. अब आवेदन शुल्क को जमा करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें