फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Recruitment 2022: यूपीएससी ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्तियां, जानें कहां और कैसे करना है आवेदन

Mon, 15 Aug 2022 02:53 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 01 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है।
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग यानि UPSC ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में आमंत्रित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं और अपना आवेदन भी कर सकते हैं। भर्ती का पूरा विवरण जानने के लिए इस खबर को आखिर तक पढ़ें... 

विज्ञापन

इन पदों पर है भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती में रिक्त पदों की संख्या 37 है। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सहायक निदेशक, उप निदेशक, वैज्ञानिक अधिकारी, फोटोग्राफिक अधिकारी, वरिष्ठ फोटोग्राफिक अधिकारी, जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी और भारतीय सूचना सेवा के सिनियर ग्रेड के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।  

इस तारीख तक कर लें आवेदन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 01 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। उम्मीदवार इस बात का भी ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 7th पे कमीशन के मानक के अनुसार सैलरी मिलेगी। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में डिग्री और शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। वहीं, आयु-सीमा भी पदों के अनुसार अलग-अलग मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ें- UPSC Recruitment 2022
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें