इस तारीख से होगी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप डी भर्ती परीक्षा, 2022 के फेज-1 का आयोजन 17 अगस्त, 2022 से लेकर 25 अगस्त 2022 तक किया जा रहा है। परीक्षा देश के विभिन्न राज्यों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जी रही है। यह प्रवेश पत्र 17 और 18 अगस्त को होने वाली परीक्षाओं के लिए हैं। अन्य तारीख की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा से 04 दिन पहले तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज हैं और इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे बिना इसके उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार अपने साथ एक वैध पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों को नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा का पालन करना बिल्कुल न भूलें।
क्या होगा पेपर का पैटर्न?
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन्हें सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को 01 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकण भी होगा। हर गलत उत्तर पर उम्मीदवारों के 1/3 अंक काट लिए जाएंगे। बता दें कि इस भर्ती के तहत रेलवे के विभिन्न विभागों में कुल 103769 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब यहां एपीओ भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।