फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें कैसे करना है आवेदन

Sun, 13 Mar 2022 10:58 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Recruitment 2022: इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार योग्याएं और आयु-सीमा मांगी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के माध्यम से योग्यता मानदंडों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने असिस्टेंट एडिटर और फोटोग्राफर ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPSC Recruitment 2022: कुल 36 पदों पर होंगी भर्तियां
यूपीएससी की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 36 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सहायक संपादक (तेलुगु), फोटोग्राफिक अधिकारी, वैज्ञानिक 'बी' (टॉक्सिकोलॉजी), तकनीकी अधिकारी, ड्रिलर-इन-चार्ज, खान सुरक्षा उप निदेशक (मैकेनिकल), सहायक कार्यकारी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स), सिस्टम एनालिस्ट, वरिष्ठ व्याख्याता (सामान्य चिकित्सा), वरिष्ठ व्याख्याता (सामान्य सर्जरी) और वरिष्ठ व्याख्याता (क्षय रोग और श्वसन रोग)  के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

UPSC Recruitment 2022: 31 मार्च तक कर लें आवेदन
यूपीएससी द्वारा जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2022 तक निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

UPSC Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
  • सहायक संपादक (तेलुगु) के लिए पदों की संख्या- 1
  • फोटोग्राफिक अधिकारी के लिए पदों की संख्या- 1
  • वैज्ञानिक 'बी' (टॉक्सिकोलॉजी) के लिए पदों की संख्या- 1
  • तकनीकी अधिकारी के लिए पदों की संख्या- 4
  • ड्रिलर-इन-चार्ज, खान सुरक्षा उप निदेशक (मैकेनिकल) के लिए पदों की संख्या- 3
  • सहायक कार्यकारी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए पदों की संख्या- 23
  • सिस्टम एनालिस्ट के लिए पदों की संख्या- 3
  • वरिष्ठ व्याख्याता (सामान्य चिकित्सा) के लिए पदों की संख्या- 1
  • वरिष्ठ व्याख्याता (सामान्य सर्जरी) के लिए पदों की संख्या- 1
  • वरिष्ठ व्याख्याता (क्षय रोग और श्वसन रोग) के लिए पदों की संख्या- 1
विज्ञापन

UPSC Recruitment 2022: योग्यता मानदंड
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार योग्याएं और आयु-सीमा मांगी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के माध्यम से योग्यता मानदंडों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें