संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एनडीए / एनए II परीक्षा 2020 के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों का परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और अंतिम परिणाम देख सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए परिणाम देखने के लिए सीधे लिंक के साथ ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी में चयनित उम्मीदवारों की सूची भी इस खबर में दी गई है।
बता दें कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II) 2020 के लिए लिखित परीक्षा 06 सितंबर, 2020 को आयोजित की गई थी। आधिकारिक रिजल्ट अधिसूचना में कहा गया है, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 6 सितंबर, 2020 को आयोजित लिखित परीक्षा और उसके बाद के साक्षात्कार के परिणामों के आधार पर 478 उम्मीदवारों, जिन्होंने इस परीक्षा में क्वालीफाई किया है, की योग्यता के क्रम में सूची जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से यूपीएससी एनडीए / एनए II परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम और चयन सूची देख सकते हैं।
यूपीएससी एनडीए / एनए II अंतिम परिणाम 2020 का-
सीधा लिंक
हालांकि, अभी सभी उम्मीदवारों की अंतिम दावेदारी उनके द्वारा दिए गए दस्तावेजों में जन्म तिथि और शैक्षिक योग्यता आदि प्रमाण पत्र की की जांच के अधीन है। योग्य उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के थल सेना, नौसेना और वायु सेना विंग के 146वें पाठ्यक्रम के लिए और भारतीय नौसेना अकादमी के 108वें पाठ्यक्रम (आईएनएसी) बैच के लिए नौसेना अकादमी में प्रवेश मिलेगा। ये पाठ्यक्रम जल्द ही शुरू किए जाएंगे। हालांकि, आयोग इस संबंध में अलग अधिसूचना के माध्यम से उम्मीदवारों को सूचित करेगा। फिर भी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
यूपीएससी एनडीए-एनए (II) फाइनल रिजल्ट 2020 ऐसे देखें
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “यूपीएससी एनडीए / एनए (II) फाइनल रिजल्ट 2020” के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ लिंक फाइल प्रदर्शित होगी।
- विवरण पढ़ें और पीडीएफ में ctrl+f key का उपयोग कर अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
- परिणाम पर मुद्रित विवरण को ध्यान से देखें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंट लें।