फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA 2024 Result: यूपीएससी ने जारी किए एनडीए-एनए II परीक्षा के अंतिम नतीजे, 792 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Sat, 12 Apr 2025 04:01 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC NDA, NA 2 2024 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए, एनए 2 2024 परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 792 उम्मीदवारों को इस परीक्षा में सफलता मिली है।
 
विज्ञापन
UPSC NDA, NA 2 2024 Result - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC NDA 2024 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादम परीक्षा-2 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 792 उम्मीदवारों ने एनडीए और नौसेना अकादमी की सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है। संबंधित उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


यूपीएससी ने कहा है कि उम्मीदवारों के अंक अंतिम परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। 

विज्ञापन

UPSC NDA, NA 2 2024 Merit List: ये रहे टॉपर्स

 
सीरीयल नम्बर रोल नं. नाम
1 1445788 इमोन घोष
2 2655721 दिव्यांश सोलंकी
3 6649851 रुतुजा वारहाडे
4 1147914 गर्व कुमार
5 1443420 कार्तिक पंत
6 0343296 वंश अग्रवाल
7 8840999 प्रणव शर्मा
8 3555222 आर्यन देशवाल
9 3548394 आर्यन सोफ़ेथ
10 8540576 राघव वर्मा
11 3557758 अनहद सिंह खतुमरिया
12 6648326 आदित्य सुरेश जाधव
13 6641383 श्रवण अतुल धाईगुडे
14 1450532 ब्रह्मा स्वरूपानंद दास
15 1448178 श्रवण अग्रवाल
16 3555187 मधुर सिंगल
17 1552358 आदित्य राज
18 1447768 नक्षत्र
19 0853617 खुशी
20 6651991 पुराणिक आंजनेया लक्ष्मीकांत


आयोग ने कहा, “निम्नलिखित सूची, योग्यता क्रम में, 792 उम्मीदवारों की है, जिन्होंने 1 सितंबर, 2024 को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और उसके बाद सेवा चयन बोर्ड, रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित साक्षात्कारों के परिणाम के आधार पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में 154वें पाठ्यक्रम और नौसेना अकादमी में 116वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है।”

आयोग ने बताया कि सूची तैयार करने के लिए चिकित्सा परीक्षण पर विचार नहीं किया गया है तथा अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी अनंतिम है, बशर्ते कि वे जन्म तिथि तथा शैक्षणिक योग्यता आदि के समर्थन में दस्तावेज प्रस्तुत करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें