फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA Exam 2022: इस तारीख को होना है लिखित परीक्षा का आयोजन, जानें कितना स्कोर करके इसमें हो सकते हैं सफल

सार

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली NDA/NA I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों से 22 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 के बीच आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना का सफर - फोटो : आईएएफ ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली NDA/NA I परीक्षा 2022 की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है और अब आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 22 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 के बीच आवेदन मांगे गए थे। इस बार इस परीक्षा के जरिए NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। साल में 2 बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के जरिए बारहवीं पास/अपियरिंग छात्रों को भारतीय सेना में अफसर बनने का मौका मिलता है। अगर आप भी NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। आप NDA/NA I परीक्षा 2022 की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए सफलता द्वारा शुरू किए गए NDA Online Coaching- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

इस तारीख को होना है लिखित परीक्षा का आयोजन :

NDA/NA I 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसकी लिखित परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को आयोजित की जा सकती है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। NDA/NA भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को मैथ्स के पेपर तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। यह परीक्षा कुल 900 अंको की होगी। इस लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 
NDA FREE GK Ebbok- Download Now 
NDA सैलरी  
विज्ञापन

NDA सिलेबस 
NDA एलिजिबिलिटी 
NDA मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें

कितना स्कोर करके लिखित परीक्षा में हो सकते हैं सफल :

NDA/NA में प्रवेश के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में कट ऑफ ऊपर नीचे होता रहता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसमें बढ़ोतरी देखी जा रही है। साथ ही अब महिलाओं को भी इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलने के बाद अभ्यर्थियों की संख्या और भी बढ़ी है और इसका प्रभाव कट ऑफ पर भी देखने को मिलेगा। पिछली परीक्षाओं के ट्रेंड तथा अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार की लिखित परीक्षा में कट ऑफ स्कोर 355 से 365 मार्क्स के बीच रह सकता है। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC/रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, NDA/NA जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें