UPSC NDA / NA-I 2021 : यूपीएससी एनडीए /एनए-1 परीक्षा प्रवेश पत्र 2021
- फोटो : Amar Ujala Graphics
संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC NDA / NA-I 2021 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र शुक्रवार, 26 मार्च, 2021 को जारी कर दिए हैं। यूपीएससी एनडीए /एनए-1 परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) 2021 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया था। एनडीए के आर्मी, नेवी और एयरफोर्स विंग में 147वें कोर्स बैच और भारतीय नौसैनिक अकादमी पाठ्यक्रम (INAC) के 109वें बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया 02 जनवरी, 2022 से शुरू होनी है।
यूपीएससी नेशनल डिफेंस एकेडमी और नौसेना अकादमी या एनडीए / एनए I 2021 परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है। यूपीएससी एनडीए /एनए-1 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर, 2020 से शुरू होकर 19 जनवरी, 2021 तक चली थी।
इस
डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर यूपीएससी एनडीए परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। यूपीएससी की ओर से उम्मीदवारों के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। उनकी जानकारी नीचे दी गई है। साथ ही 30 दिसंबर, 2020 को जारी
अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
महत्वपूर्ण अनुदेश
- ई-प्रवेश पत्र की सावधानीपूर्वक जांच करें तथा विसंगतियां, यदि कोई हों, तुरन्त संघ लोक सेवा आयोग के ध्यान में लाएं |
- संघ लोक सेवा आयोग के साथ अपने संपूर्ण पत्र व्यवहार में अपना नाम, अनुक्रमांक, रजिस्ट्रेशन आईडी तथा परीक्षा के नाम और वर्ष का उल्लेख करें ।
- परीक्षा स्थल पर प्रवेश करने के लिए इस ई-प्रवेश पत्र (प्रिंटआउट) को फोटो पहचान पत्र (मूल), जिसका क्रमांक ई-प्रवेश पत्र में अंकित है, सहित प्रत्येक सत्र में साथ लाएं। ई-प्रवेश पत्र को अंतिम परिणाम की घोषणा होने तक सुरक्षित रखें क्योकि सेवा चयन बोर्ड के समक्ष इसे प्रस्तुत करना आवश्यक है ।
- कृपया नोट करें कि परीक्षा के प्रारंभ होने के 10 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा अर्थात् पूर्वाहन सत्र में 09:50 बजे तथा अपराह्न सत्र में 01:50 बजे प्रवेश बंद होने के पश्चात परीक्षा स्थल पर किसी भी उम्मीदवार को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।
- उम्मीदवार यह नोट कर लें कि उन्हें ई-प्रवेश पत्र पर उल्लिखित परीक्षा-स्थल के अलावा किसी अन्य परीक्षा-स्थल पर परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार किसी कारणवश किसी अन्य परीक्षा स्थल पर परीक्षा देता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
- उम्मीदवार यह नोट कर लें कि परीक्षा के दौरान उनके पास कोई मोबाइल फोन (स्विच ऑफ मोड में भी नहीं), पेजर या कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या प्रोग्रामेबल उपकरण या स्टोरेज मीडिया जैसे पेन ड्राइव, स्मार्ट घड़ी आदि या कोई कैमरा या ब्लूटूथ उपकरण या कोई अन्य उपकरण या संबंधित एक्सेसरी चालू या स्विच ऑफ मोड में नहीं होना चाहिए जिसका इस्तेमाल संचार उपकरण के रूप में किया जा सके। इन अनुदेशों का उल्लंघन किए जाने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी और भावी परीक्षाओं से विवर्जित कर दिया जाएगा।
- उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा कक्ष/भवन के भीतर साधारण अथवा सामान्य कलाई घड़ी ले जाने की अनुमति होगी। तथापि, किसी विशेष सहायक उपकरण से युक्त घड़ियां, जिन्हें संचार उपकरण के तौर पर प्रयोग किया जा सके अथवा स्मार्ट घड़ियों का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है और उम्मीदवारों को इस प्रकार की घड़ियां परीक्षा कक्ष/भवन में ले जाने की अनुमति नहीं है।
- काले बॉल प्वाइंट पैन के अलावा किसी अन्य पैन से अंकित किए गए उत्तरोंं का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा |
- सभी उम्मीदवारों के लिए मास्क/फेस कवर पहनना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने मास्क/फेस कवर नहीं पहना होगा, उन्हें परीक्षा स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- उम्मीदवारों को अपने इस्तेमाल के लिए पारदर्शी शीशी (छोटे आकार की) में हैंड सैनिटाइजर लाना होगा।
- उम्मीदवारों को कोविड-19 के मानदण्डों को अनुपालन करते हुए, परीक्षा हाल/कक्ष के भीतर तथा परीक्षा-स्थल परिसर में सामाजिक दूरी और निजी साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा।