UPSC Mains Result: जनवरी में हुई थी परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 7 जनवरी से 16 जनवरी, 2022 तक किया था। परीक्षा देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। वहीं, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 10 अक्तूबर, 2021 को किया गया था।
UPSC Mains Result: अब साक्षात्कार की बारी
यूपीएससी मेन परीक्षा में जिन उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है उन सभी को आयोग की ओर से साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आयोग ने इसके लिए डीएफ फॉर्म भी जारी कर दिए हैं। सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस जल्द से जल्द भर लें।
UPSC Mains Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे मुख्य परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में खुल जाएगी।
- अब ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
UPSC Mains Result: कब होंगे साक्षात्कार?
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा भर्ती के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया का आयोजन 5 अप्रैल, 2022 से किया जाएगा। साक्षात्कार यूपीएससी के कार्यालय Dholpur House, Shahjahan Road, New Delhi-110069 पर होगा। साक्षात्कार का पूरा शेड्यूल और प्रवेश पत्र आयोग की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।