फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Mains Exam 2021: सिविल सेवा परीक्षा स्थगित करने की याचिका खारिज, निर्धारित शेड्यूल पर होगा एग्जाम

Thu, 06 Jan 2022 05:41 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

यूपीएससी की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 को स्थगित करने की याचिका को दिल्ली होई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। उम्मीदवारों की शुक्रवार से निर्धारित शेड्यूल के तहत परीक्षा होगी। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सकेंगे। 
विज्ञापन
UPSC Civil Services Mains Exam 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही होगा। देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों की परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षा के स्थगित होने की मांग उठ रही थी। इस मामले में गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने परीक्षा को स्थगित करने की याचिका को खारिज कर दिया है। यूपीएससी की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 निर्धारित 7 जनवरी से 16 जनवरी, 2022 के बीच आयोजित होगी। आदलत ने फैसला लिया है कि वह इस मामले में दखल नहीं देगी। जस्टिस कमलेश्वर राव ने परीक्षा स्थगित करने की याचिका को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

यूपीएससी के वकील कौशिक ने सिविल सेवा परीक्षा को टालने की याचिका का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पिछली कोरोना की डेल्टा लहर के दौरान भी अदालत ने इस तथ्य पर विचार किया था कि सार्वजनिक तंत्र को गति में रखा जाना अहम है, इसलिए इस याचिका को खारिज कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इसी तरह की याचिका को पहले भी खारिज किया था। हम तीन वर्षों से कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। हमें वापिस शेड्यूल में आना होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा अक्टूबर व नवंबर 2021 में होनी थी। लेकिन इस परीक्षा को जनवरी, 2022 में आयोजित किया जा रहा है। अगर निर्धारित तिथियों में देरी होती है तो यूपीएससी संविधान द्वारा सौंपे गए कामों को संभाल पाने में सक्षम नहीं होगा। 


परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र के साथ पहुंचें 

अब परीक्षा के स्थगित होने की याचिका खारिज होने के बाद यूपीएससी की तरफ से देश भर की राज्य सरकारों को शुक्रवार से शुरू होने वाली परीक्षा के आयोजन के लिए सभी इंतजाम पर नजर रखी जाएगी। आयोग ने राज्यों सरकारों को कहा है कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परीक्षा को देने के सिलसिले में दिक्कतें न आएं। परिवहन व्यवस्था पर भी राज्य सरकारों को इंतजाम करने के लिए कहा गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रवेश पत्र व पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की अनुमति मिलेगी। राज्यों सरकारों द्वारा कोविड-19 के दिशा-निर्देशों में भी परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा स्थल पर पहुंचने की छूट प्रदान की गई है। सिविल सेवा परीक्षा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के पदों पर चयन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें