पात्रता
इस भर्ती के तहत संयुक्त सचिव स्तर के पदों के लिए न्यूनतम पंद्रह वर्ष, निदेशक स्तर के पदों के लिए दस वर्ष और उप सचिव स्तर के पदों के लिए सात वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास निम्नलिखित पात्रता होनी भी आवश्यक है:
- किसी भी राज्य/संघ राज्य क्षेत्र सरकार के अधिकारी जो पहले से ही समकक्ष स्तर पर काम कर रहे हैं या अपने कैडर में समकक्ष स्तर पर नियुक्ति के लिए पात्र हैं, जिनके पास प्रासंगिक अनुभव है।
- सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू), स्वायत्त निकायों, सांविधिक संगठनों, विश्वविद्यालयों, मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थानों में तुलनीय स्तर पर काम करने वाले व्यक्ति।
- निजी क्षेत्र की कंपनियों, परामर्शदात्री संगठनों, अंतर्राष्ट्रीय/बहुराष्ट्रीय संगठनों में तुलनीय स्तर पर काम करने वाले व्यक्ति।
कम से कम इतना वेतन जरूरी
तुलनीय/समतुल्य स्तर को निम्नानुसार परिभाषित किया जाएगा
- संयुक्त सचिव स्तर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की वार्षिक सकल आय न्यूनतम 35 लाख रुपये होनी चाहिए। उम्मीदवार का फॉर्म-16/आईटीआर के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 या 2023-24 के दौरान न्यूनतम सकल वेतन 35 लाख रुपये प्रति वर्ष होना चाहिए।
- निदेशक स्तर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की वार्षिक सकल आय न्यूनतम 20 लाख रुपये होनी चाहिए। उम्मीदवार का फॉर्म 16/आईटीआर के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 या 2023-24 के दौरान न्यूनतम सकल वेतन 20 लाख रुपये प्रति वर्ष होना चाहिए।
- उप सचिव स्तर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की वार्षिक सकल आय न्यूनतम 15 लाख रुपये होनी चाहिए। उम्मीदवार का फॉर्म-16/आईटीआर के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 या 2023-24 के दौरान न्यूनतम सकल वेतन 15 लाख रुपये प्रति वर्ष होना चाहिए।
नोट: वर्ष 2023-2024 के लिए फॉर्म-16/आईटीआर अंतिम तिथि तक जमा करने में असमर्थ होने की स्थिति में, उम्मीदवारों को एक वचनबद्धता प्रस्तुत करनी होगी कि वे साक्षात्कार की तिथि से पहले इसे जमा कर देंगे। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारी इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।