फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC IFS Final Result: भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी, बसवराज केमपावड़ ने किया टॉप

Fri, 08 May 2026 08:39 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC IFS 2025 Final Result: यूपीएससी ने आईएफएस 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 148 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। बसवराज केमपावड़ ने परीक्षा में टॉप किया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे उपलब्ध लिंक से रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC IFS 2025 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा 2026 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से कुल 148 पदों के लिए चयन सूची जारी की गई है। इस बार परीक्षा में बसवराज केमपावड़ ने पहला स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि टॉप 10 सफल उम्मीदवारों में केवल एक महिला उम्मीदवार शामिल है।

विज्ञापन

नवंबर 2025 में हुई थी लिखित परीक्षा

भारतीय वन सेवा 2025 की लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 23 नवंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया था। इंटरव्यू प्रक्रिया 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक चली। आयोग ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की है।

जनवरी 2025 से शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया

इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2025 से शुरू की गई थी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 21 फरवरी 2025 तक का समय दिया गया था। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित हुई थी, जबकि प्रीलिम्स का रिजल्ट 11 जून 2025 को जारी किया गया था।

UPSC IFS Topper List: यूपीएससी आईएफएस के टॉप-10 अभ्यर्थी

रैंक रोल नंबर नाम
1 0332660 बसवराज केमपावड़
2 1512197 अंशुमन कुमार सिंह
3 6312068 सिद्धार्थ
4 0833493 करण कुमार सिंह
5 0805539 आंचल शर्मा
6 0306750 अनूप रेड्डी ए
7 0502603 अक्षत सिंघल
8 0402658 संकल्प दीक्षित
9 1221229 रवि लक्ष्मीप्रिया
10 0808117 अश्वनी कुमार राय

कैटेगरी वाइज चयन विवरण

आयोग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक कुल 148 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें सामान्य वर्ग के 42, EWS श्रेणी के 21, OBC वर्ग के 52, SC वर्ग के 22 और ST वर्ग के 11 उम्मीदवार शामिल हैं।

इसके अलावा कुछ पद PwBD श्रेणी के लिए आरक्षित थे। UPSC ने बताया कि PwBD-1 कैटेगरी की 2 सीटों को अगले भर्ती वर्ष के लिए आगे बढ़ा दिया गया है, क्योंकि इस श्रेणी में उपयुक्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हो सके। वहीं एक उम्मीदवार का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है।

UPSC IFS 2025 Final Result PDF Download
विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Final Result Indian Forest Service Examination 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी।
  • अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें