अभ्यर्थियों को 28 सितंबर तक भरना होगा डीएएफ फॉर्म
गौरतलब है कि साक्षात्कार का कार्यक्रम नियत समय में आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। हालांकि, साक्षात्कार की सही तारीख की सूचना उम्मीदवारों को ई-समन पत्र के माध्यम से दी जाएगी। ध्यान रहे परीक्षा पास करने वाले योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (डीएएफ) भरना होगा, जो कि upsconline.nic.in पर 15 सितंबर से 28 सितंबर 2021 शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध कराया जाएगा। डीएएफ भरने और उसे आयोग को ऑनलाइन जमा करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
आईईएस, आईएसएस परिणाम 2021 डाउनलोड करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, व्हाट्स न्यू सेक्शन के तहत “लिखित परिणाम (नाम के साथ): भारतीय आर्थिक सेवा - भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2021” पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट ले लें।
- यहां रिजल्ट डाउनलोड करने की सीधी लिंक दी गई है।
बता दें कि यूपीएससी आईईएस/ आईएसएस परीक्षा 16, 17 और 18 जुलाई को दो सत्रों में: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की गई थी।