UPSC CAPF 2024 DAF: संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा 2024 का विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) जारी कर दिया है। यूपीएससी सीएपीएफ के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर अपने DAF फॉर्म भर सकते हैं। यूपीएससी इन पदों के लिए आवेदन विंडो 18 अक्तूबर शाम 6 बजे बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम समय में किसी भी समस्या से बचने के लिए समय सीमा से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 506 रिक्तियों को भरना है। जिनमें से 186 रिक्तियां BSF के लिए, 120 सीआरपीएफ के लिए, 100 CISF के लिए, 58 ITBP के लिए और 42 SSB के लिए हैं।
बता दें कि लिखित परीक्षा का परिणाम 24 सितंबर को जारी किया गया था। लिखित परीक्षा में चुने गए उम्मीदवार अगले चरण के लिए उपस्थित होंगे जिसमें शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और चिकित्सा मानक परीक्षण किया जाएगा।