UPSC ESE Results: इंजीनियरिंग सेवा साक्षात्कार
पदों के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए कुल उम्मीदवारों में से सिविल इंजीनियरिंग के लिए 110, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 34, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 21 और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग के लिए 48 रिक्तियां हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जून, 2022 में आयोजित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2022 में उनके प्रदर्शन और अक्तूबर-दिसंबर, 2022 में व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किया गया है।
UPSC ESE Results: अंतरिमता केवल तीन महीने तक
उम्मीदवारों के परिणाम अंतरिमता, अंतिम परिणाम की घोषणा की तारीख से केवल तीन महीने की अवधि 22/03/2023 तक के लिए वैध रहेगी। ऐसे अंतरिम अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज आयोग में ही जमा करने होंगे। यदि कोई उम्मीदवार उपरोक्त निर्धारित अवधि के भीतर आयोग द्वारा अपेक्षित आवश्यक दस्तावेज जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।