समय से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 20 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दूसरी पाली का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक है। आयोग ने कहा है कि उम्मीदवारों को परीक्षा समय से 30 मिनट पहले तक केंद्र में एंट्री लेनी होगी। उसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। प्रवेश बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस प्रकार पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1.30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा।
| तिथि और दिन |
पाली का समय |
केंद्र में प्रवेश बंद होगा |
विषय |
| 20 जुलाई 2025 (रविवार) |
पेपर-1 |
| 9.30AM से 11.30AM |
9.00AM |
सामान्य चिकित्सा और बाल रोग |
| पेपर-2 |
| 2.00PM से 4.00PM |
1.30PM |
(क) शल्य चिकित्सा
(ख) स्त्री रोग एवं प्रसूति विज्ञान
(ग) निवारक एवं सामाजिक चिकित्सा |
परीक्षा स्थल पर सिर्फ ये चीजें ले जाने की अनुमति
अभ्यर्थियों को अपने साथ केवल ई-प्रवेश पत्र का प्रिंट, पेन, पेंसिल, पहचान पत्र, स्वयं के फोटोग्राफ की प्रतियां (जो भी लागू हो) और ई-प्रवेश पत्र के निर्देशों में निर्दिष्ट अन्य वस्तुएं ही परीक्षा स्थल पर ले जाने की अनुमति होगी। परीक्षा स्थल के अंदर कोई अन्य वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा कक्ष/हॉल के अंदर अभ्यर्थियों को सामान्य या साधारण कलाई घड़ी का उपयोग करने की अनुमति है।
- ई-प्रवेश पत्र का प्रिंट
- पेन
- पेंसिल
- पहचान पत्र
- फोटोग्राफ (यदि लागू हो)
- सामान्य या साधारण कलाई घड़ी (इलेक्ट्रॉनिक नहीं)
घड़ी कौन सी पहनकर जा सकते हैं?
परीक्षा कक्षों/हॉल में अभ्यर्थियों को सामान्य या साधारण कलाई घड़ी ले जाने की अनुमति है। हालांकि, किसी भी विशेष सहायक उपकरण से सुसज्जित घड़ियों, जिनका उपयोग किसी भी तरह के कम्युनिकेशन या स्मार्ट घड़ियों के रूप में किया जा सकता है, का उपयोग सख्त वर्जित है और अभ्यर्थियों को ऐसी घड़ियों को परीक्षा कक्षों/हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं है।
घड़ी, मोबाइल फोन, बैग आदि को रखने की व्यवस्था खुद करनी होगी
अभ्यर्थियों को परीक्षा परिसर में कोई भी कीमती/महंगी वस्तु, मोबाइल फोन, स्मार्ट/डिजिटल घड़ी, अन्य आईटी उपकरण, पुस्तकें, बैग आदि लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। केंद्र ऐसी वस्तुओं को रखने का प्रबंध नहीं करेगा। यदि कोई अभ्यर्थी ऐसी कोई प्रतिबंधित वस्तु लाता है, तो उसे परीक्षा केंद्र के बाहर रखने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी और इस संबंध में किसी भी नुकसान के लिए आयोग जिम्मेदार नहीं होगा।
प्रवेश पत्र जरूर साथ लेकर जाएं
उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने के लिए आवंटित स्थल पर अपने ई-प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट प्रस्तुत करना होगा। जो उम्मीदवार आवंटित स्थल पर जांच के लिए अपना ई-प्रवेश पत्र प्रस्तुत नहीं करेगा, उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रत्येक सत्र में उपस्थित होने के लिए फोटो पहचान पत्र, जिसका नंबर ई-प्रवेश पत्र पर अंकित है, साथ लाना आवश्यक है।