अब क्या होगा? जानिए अगला चरण
लिखित परीक्षा पास करने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और चिकित्सा परीक्षण (MST) से गुजरना होगा। यूपीएससी ने अपने नोटिस में कहा है कि CISF द्वारा जल्द ही PET/PST/MST की तारीख, स्थान और समय की जानकारी उम्मीदवारों को दी जाएगी। यदि किसी शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवार को निर्धारित समय तक कोई सूचना नहीं मिलती, तो उसे CISF अधिकारियों से तत्काल संपर्क करने की सलाह दी गई है।
UPSC CISF AC (Exe) Written Result 2025: यूपीएससी सीआईएसएफ एसी रिजल्ट 2025 करें चेक
- सबसे पहले UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “What's New” सेक्शन में क्लिक करें।
- “CISF AC (Exe) LDCE 2025 Written Result” लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट की PDF फाइल ओपन होगी।
- अपना नाम या रोल नंबर Ctrl+F दबाकर खोजें।
- रिजल्ट फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।