फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग: सिविल सेवा मुख्य इंटरव्यू परीक्षा 2020 का शेड्यूल जारी

Wed, 07 Apr 2021 04:53 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपीएससी - फोटो : file photo
विज्ञापन

UPSC Civil Services Main Interview : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बुधवार को सिविल सेवा मुख्य इंटरव्यू परीक्षा 2020 का शेड्यूल जारी किया है। यूपीएससी सिविल सर्विस (मेन) इंटरव्यू 2020 का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी अपना इंटरव्यू शेड्यूल upsc.gov.in के जरिए देख सकते हैं। सिविल सेवा मेन इंटरव्यू की शुरुआत 26 अप्रैल से होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-ईसीजीसी : पीओ भर्ती का रिजल्ट जारी, 63 पदों के लिए 51 हजार ने दी थी परीक्षा, 267 शॉर्टलिस्ट


26 अप्रैल से लेकर 18 जून तक होगा साक्षात्कार का आयोजन
आयोग के अनुसार, सिविल सेवा मुख्य साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से 18 जून तक होगा।  जिन अभ्यर्थियों ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 में सफलता पाई है, वे इंटरव्यू के लिए उपस्थित होंगे। अभ्यर्थी इंटरव्यू शेड्यूल ऑनलाइन देख सकते हैं। गौरतलब है कि आयोग ने 23 मार्च को यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सरकारी भर्ती : इस सूबे में आईटी पेशेवरों के लिए निकलीं नौकरियां, यहां जानें डिटेल्स


बता दें कि यूपीएससी आईएएस ( IAS), आईएफएस (IFS), आईपीएस (IPS) व अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ए और बी) के लिए हर साल सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करती है। परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें