UPSC Civil Services Main Interview : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बुधवार को सिविल सेवा मुख्य इंटरव्यू परीक्षा 2020 का शेड्यूल जारी किया है। यूपीएससी सिविल सर्विस (मेन) इंटरव्यू 2020 का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी अपना इंटरव्यू शेड्यूल upsc.gov.in के जरिए देख सकते हैं। सिविल सेवा मेन इंटरव्यू की शुरुआत 26 अप्रैल से होगी।