इन्होंने किया था टॉप
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में टॉप करने वाले बिहार के शुभम कुमार (Shubham Kumar) ने पहली रैंक हासिल की थी। वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की निवासी जागृति अवस्थी (Jagriti Awasthi) ने दूसरी रैंक प्राप्त की थी। दिल्ली की रहने वाली और उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्मी अंकिता जैन (Ankita Jain) ने तीसरी रैंक हासिल की थी। तीनों टॉपर्स को आईएएस कैडर आवंटित किया गया है। इसके साथ ही चौथा स्थान हासिल करने वाले यश जलूका को भी आईएएस का पद दिया गया है।
पूरी मेहनत से करते हैं यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी -
हर वर्ष 700 के करीब उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में होता है। लेकिन इसके लिए वह पूरी शिद्दत से मेहनत करते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) समेत कई विश्वविद्यालयों के ग्रेजुएट छात्र सिविल सेवा परीक्षा को पास कर रहे हैं। इनमें से कई छात्रों के मन में अपने स्नातक के दिनों से ही सिविल सेवा परीक्षा को पास करने का जज्बा जाग उठता है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर पूरी लिस्ट देख सकते हैं।