फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी सीडीएस 1 2020: फाइनल रिजल्ट जारी, upsc.gov.in के जरिए चेक करें लिस्ट

Tue, 25 May 2021 02:11 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

  • संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस (I) 2020 का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
CDS (1) रिजल्ट 2020
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस (I) 2020 का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीएससी सीडीएस (I) का अंतिम रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। सीडीएस 1 परीक्षा में कुल 147 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। इनमें 96 अभ्यर्थियों को ऑफिसर ट्रेनिंग एकेंडमी (मेन) के लिए सफल घोषित किया गया है और 51 अभ्यर्थियों को ऑफिसर ट्रेनिंग एकेंडमी (वूमेन) के लिए चयनित किया गया है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी रोल नंबर और नाम के जरिए ऑफिशियल वेबसाइट  पर upsc.gov.in लिस्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-युवाओं को नौकरियों के मौके: समूह ग की भर्ती निकली, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता
विज्ञापन


यूपीएससी ने सीडीएस 1 परीक्षा 2020 का रिजल्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर जारी किया है।ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडेमी (मेन) के लिए परवीन ने पहला स्थान हासिल किया है। जबकि क्षितीज प्रकाश श्रीवास्तव का दूसरा नंबर और सिद्धांत कोटनाला का तीसरा स्थान है। यह रिजल्ट परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू के आधार पर जारी किया गया है। वहीं, मेडिकल परीक्षण के अंकों को मेरिट बनाने में नहीं जोड़ा गया है। यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 2020 के माध्यम से 113वें शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (मेन) के लिए 225 रिक्तियों और 27वें शॉर्ट सर्विस कमीशन वूमेन (नॉन-टेक्निकल) के लिए 16 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था।
विज्ञापन


ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आपको फाइनल रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें