संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार 18 जनवरी को सीडीएस-1 परीक्षा के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र को वापस लेने की सुविधा शुरू कर दी है। यह सुविधा आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने सीडीएस-1 परीक्षा के लिए आवेदन किया था और अब परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर वापस ले सकते हैं।
24 जनवरी तक रहेगी सुविधा
उम्मीदवारों को सीडीएस-1 परीक्षा के लिए आवेदन वापस लेने की सुविधा 24 जनवरी, 2022 तक मिलेगी। इसके लिए उन्हें अपने पंजीयन नंबर का प्रयोग करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह सुविधा केवल ऑनलाइन माध्यम पर ही उपलब्ध है। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए हैं, जो अपनी तैयारी अच्छे से नहीं कर पाएं हैं और अपना एक अटेम्प्ट नहीं गंवाला चाहते। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
यूपीएससी सीडीएस-1 परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
1. परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 11 जनवरी, 2022
2. आवेदन पत्र को वापस लेने की आखिरी तारीख - 24 जनवरी, 2022
3. यूपीएससी सीडीएस-1 लिखित परीक्षा की तारीख- 10 अप्रैल, 2022
आवेदन पत्र कैसे वापस लें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन वापस ले सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CDS 1 Application form 2022 withdrawal के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक दर्ज करें।
5. अब आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
6. ओटीपी को दर्ज करने के बाद आवेदन वापसी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
7. प्रक्रिया पूरी हो जाने पर इसका प्रिंट निकलवा कर रख लें।