ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएसएससी) ने ग्रुप सी भर्ती 2021 की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा।
30 जनवरी को होगी परीक्षा
ओएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 30 जनवरी, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक होगी। आयोग की ओर से जारी किए गए प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, समय और परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ में अपना एक वैद्य पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाना भी न भूलें।
परीक्षा का पैटर्न
ओएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती के लिए कुल 180 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में दसवीं स्तर के बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे और इसमें नकारात्मक अंकन भी होगा। हर गलत उत्तर पर 0.5 अंक काटे जाएंगे। एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और खिलाड़ियों के लिए न्यूनतम 30 फीसदी अंक लाने अनिवार्य होंगे। अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 35 फीसदी अंक लाने होंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
प्रवेश पत्र को कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना नाम, पंजीयन संख्या, मोबाइल नंबर, ईमेल, पासवर्ड और कैप्चा को दर्ज करें।
5. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेस पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
7. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।