फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CAPF Admit Card 2022: यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख को होगी परीक्षा

Fri, 15 Jul 2022 02:51 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CAPF Admit Card 2022: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सीएपीएफ परीक्षा के प्रवेश पत्र को शुक्रवार 15 जुलाई, 2022 को जारी किया गया है। आयोग की ओर से सीएपीएफ भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित है।
विज्ञापन
CAPF Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CAPF Admit Card 2022: संघ लोक सेवा आयोग/UPSC ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। आयोग के पोर्टल पर इसे डाउनलोड करने का लिंक भी अब एक्टिवेटेड है। जिन उम्मीदवारों ने UPSC CAPF 2022 भर्ती की परीक्षा के लिए अपना पंजीयन/आवेदन सफलतापूर्वक किया था, वे अपने प्रवेश पत्र को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए हम आपको इस खबर में बताते हैं प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया।

विज्ञापन

इस तारीख होनी है परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सीएपीएफ परीक्षा के प्रवेश पत्र को शुक्रवार 15 जुलाई, 2022 को जारी किया गया है। आयोग की ओर से सीएपीएफ भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली में पेपर-1 सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-2 दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।  

इतने पदों पर है भर्ती
यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा 2022 के माध्यम से इस बार कुल 253 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती में पदों का विवरण नीचे दिया गया है-:
  • बीएसएफ के लिए पदों की संख्या- 66
  • सीआरपीएफ के लिए पदों की संख्या- 29
  • सीआईएसएफ के लिए पदों की संख्या- 62
  • आईटीबीपी के लिए पदों की संख्या- 14
  • एसएसबी के लिए पदों की संख्या- 82
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीएपीएफ भर्ती के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें