ये है आवेदन करने की अंतिम तिथि
यह भर्ती अभियान संगठन में 76 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मार्च, 2024 है। पूरी तरह से जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन को प्रिंट करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2024 है। आवेदन की अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
UPSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क देना होगा। किसी भी समुदाय की महिला/एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। फीस का भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा या फिर वीज़ा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान का उपयोग करके किया जा सकता है।
UPSC Assistant Director Recruitment Eligiblity: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, अन्य पदों से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा सहित अन्य शर्तों के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें और फिर अप्लाई करें, क्योंकि वैकेंसी से जुड़ी किसी भी नियम की अनदेखी करने पर आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।