फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC 2025: यूपीएससी प्रारंभिक परिणाम को स्वीकार करके आगे बढ़ें! असफलता अंत नहीं, नई शुरुआत है; जानें रणनीति

Sat, 14 Jun 2025 12:17 PM IST
शिवम गर्ग अशोक कुमार सिंह, सिविल सेवा परीक्षा एक्सपर्ट

सार

UPSC Result Motivation: अगर आपका परिणाम भी मनमुताबिक नहीं आया है, तो याद रखें असफलता का मतलब यात्रा खत्म होना कतई नहीं है। यह सीखने और आगे बढ़ने का अवसर देती है। आपके लिए अभी भी बहुत से विकल्प और तरीके हैं, जिन्हें आजमा कर आप अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC Motivational Guidance - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Motivational Guidance: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने अपनी सबसे प्रतिष्ठित और प्रतिस्पर्धी आईएएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम गत बुधवार (11 जून) को जारी कर दिए हैं। बहुत से ऐसे छात्र होंगे जो सफलता की खुशी मना रहे होंगे, वहीं जिन छात्रों को कामयाबी नहीं मिली है, वे मायूस और हताश होंगे। अगर आपका परिणाम भी मनमुताबिक नहीं आया है, तो याद रखें असफलता का मतलब यात्रा खत्म होना कतई नहीं है। यह सीखने और आगे बढ़ने का अवसर देती है। आपके लिए अभी भी बहुत से विकल्प और तरीके हैं, जिन्हें आजमा कर आप अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।

खुद को दोष न दें

सबसे पहले आपको परिणाम को स्वीकार करना होगा। खुद के साथ ईमानदार रहें। निराशा महसूस करना ठीक है, लेकिन खुद पर दोषारोपण करने से बचें। हम सभी जानते हैं कि आईएएस की परीक्षा अप्रत्याशित होती है और प्रारंभिक परीक्षा में विफलता का मतलब यह नहीं है कि आप सक्षम नहीं हैं। मानसिक रूप से खुद को मजबूत करने के लिए थोड़ा ब्रेक लें।

अपने प्रयास का विश्लेषण करें

जब आप थोड़ा सहज महसूस करने लगें, तो आकलन करें कि क्या आपने पाठ्यक्रम पूरा किया था? सीसैट में आपका प्रदर्शन कैसा था? क्या आपने पर्याप्त मॉक टेस्ट का अभ्यास किया था? क्या आप तार्किक रूप से गलत विकल्पों को हटाने में सक्षम थे? एक बार फिर से अपने उत्तरों की तुलना आधिकारिक या विश्वसनीय कोचिंग संस्थान की कुंजियों से करें। इसके अलावा, पता लगाएं कि क्या आपसे तथ्यात्मक, वैचारिक या प्रश्नों को गलत तरीके से पढ़ने, आदि जैसी गलतियां हुई थी। पता लगाएं कि किन क्षेत्रों (राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, करंट अफेअर्स, आदि) में आपको परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी मौका नहीं

अगर यह आपका आखिरी प्रयास था, तो परेशान न हों। भले ही आईएएस के लिए यह आपका अंतिम मौका रहा हो, लेकिन आपके लिए सभी रास्ते बंद नहीं हुए हैं। आपके पास सिविल सेवा में जाने के और भी तरीके हैं। हाल ही में, बिहार लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा से जुड़े 1,250 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

इसके अलावा आप यूपीपीसीएस, उत्तराखंड पीसीएस, राजस्थान पीसीएस या फिर मध्य प्रदेश पीसीएस के माध्यम से भी एक सिविल सेवक बन सकते हैं।

दमदार वापसी करें

अपने हौसले को मजबूत करने का प्रयास करें। ऐसा करने के लिए आप प्रेरक कहानियां पढ़ें। ऐसे उम्मीदवारों की कहानियां पढ़ें या देखें, जिन्होंने कई प्रयासों और कठिनाइयों के बाद परीक्षा पास की है। अपनी तैयारी को दमदार बनाने और मजबूत वापसी करने के लिए अपनी क्षमता पर भरोसा करें। याद रखें आपका अगला प्रयास केवल अधिक पढ़ाई करने के बजाय बेहतर अध्ययन करने के बारे में होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें