फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC 2022 : सिविल सेवा परीक्षा में बढ़ा दिए गए हैं 150 पद, अब रेलवे के इन पदों पर भी इसी परीक्षा के जरिये होगी भर्ती

सार

UPSC 2022 : सिविल सेवा परीक्षा में बढ़ा दिए गए हैं 150 पद, अब रेलवे के इन पदों पर भी इसी परीक्षा के जरिये होगी भर्ती
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2022 के लिए अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। दरअसल इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दो फरवरी 2022 से शुरू हुई थी और यह 22 फरवरी 2022 को समाप्त होने जा रही है। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल सिविल सेवा परीक्षा के लिए हर साल लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं और इसके जरिये कई अलग अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी UPSC की वेबसाइट पर देख सकते हैं और वहीं से आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा ली तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के UPSC GS EBook - Download PDF की सहायता ले सकते हैं।

बढ़ा दिए गए हैं 150 पद :

इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल UPSC ने इस भर्ती में  150 पद और जोड़े हैं और अब इस भर्ती के जरिये 861 की जगह 1011 पदों पर भर्ती होगी। आयोग द्वारा जारी किये गए एक नोटिस के मुताबिक CSE 2022 में इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS ग्रुप A) की 150 रिक्तियों को भी शामिल कर दिया गया है। गौरतलब है की हाल ही में रेलवे की 8 सेवाओं को मिलाकर एक कैडर IRMS ग्रुप A बनाया गया था। IRMS ग्रुप A के पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यताएं CSE 2022 के अन्य पदों के समान ही होंगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
आईएएस सैलरी 
आईएएस सिलेबस 
आईएएस एलिजिबिलिटी 

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री  होनी चाहिए। बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को सिविल सेवा (मुख्य परीक्षा) का फॉर्म भरते समय बैचलर डिग्री प्राप्त होने का प्रमाण देना होगा। साथ ही इसमें हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 32 साल होनी चाहिए। हालांकि, अधिकतम आयु सीमा में एससी और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 5 साल, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 3 साल और शारीरिक रूप से अक्षम अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट दी गई है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल NDA/NA तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें