फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: 23 फरवरी को होगी यूपीपीएससी स्टाफ नर्स 2023 मुख्य परीक्षा, जानें प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका

Thu, 20 Feb 2025 09:40 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Staff Nurse 2023 Mains Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स भर्ती की मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC Staff Nurse Mains Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स 2023 भर्ती की मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार स्टाफ नर्स आयुर्वेद (महिला/पुरुष) मुख्य (लिखित) परीक्षा-2023 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड के साथ लेकर जाएं ये दस्तावेज

अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहिए तथा हॉल टिकट में उल्लिखित निर्धारित तिथि व समय पर दो फोटो तथा पहचान पत्र की मूल व फोटोकॉपी के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना चाहिए।

वे अभ्यर्थी जो प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा तथा परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. पर जाएं।
  • What's new सेक्शन पर क्लिक करें और एक नया पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीपीएससी स्टाफ नर्स मेन्स एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

पंजीकरण प्रक्रिया 21 अगस्त को शुरू हुई और 29 सितंबर, 2023 को समाप्त हुई। इस भर्ती अभियान से संगठन में 2240 स्टाफ नर्स के पद भरे जाएंगे। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें