उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग/UPPSC ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 के शेड्यूल को जारी कर दिया है। आयोग आज बुधवार 24 अगस्त, 2022 को शेड्यूल को ऑनलाइन मोड में जारी किया है। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने की योग्यता प्राप्त की थी, वे शेड्यूल को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
| तारीख | पाली-1 | पाली-2 |
| 27 सितंबर | सामान्य हिंदी | निबंध |
| 28 सितंबर | सामान्य अध्ययन-1 | सामान्य अध्ययन-2 |
| 29 सितंबर | सामान्य अध्ययन-3 | सामान्य अध्ययन-4 |
| 01 अक्तूबर | सिलेक्टिव पेपर-1 | सिलेक्टिव पेपर-2 |