फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sun, 06 Oct 2019 04:39 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2019 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती के तहत कुल 917 पदों को भरा जाएगा। संयुक्त राज्य / अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2018 की अधिसूचना 06 जुलाई, 2018 को जारी की गई थी, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 अगस्त, 2018 थी। 

हालांकि उम्मीदवार यूपीपीएससी कंबाइंड स्टेट / अपर सबॉर्डिनेट सर्विस पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप की मदद से यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


UPPSC पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर कंबाइंड स्टेट / अपर सबॉर्डिनेट सर्विस वाले लिंक पर क्लिक करें। 
चरण 3 : अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करें।
चरण 4 : उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 5 : एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें