UPTET 2019: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता की परीक्षा देने वालों के लिए बड़ी खबर है। आपको बता दें कि नोटिफिकेशन इस हफ्ते जारी होने वाला है। सूत्रों के अनुसार ये जानकारी एक अधिकारी ने अंग्रजी न्यूजपेपर को दी है। अधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद ये नोटिफिक्शन जारी हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2019 में किया जाएगा।
अब आवेदन करने वालों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि दुर्गा पूजा के बाद किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं है। परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दें। अब उम्मीदवार बस समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर बार-बार चेक करते रहें। इससे पहले परीक्षा अक्टूबर या नंवबर में आयोजित किया जाता था। पर इस बार दिसंबर में आयोजित होने की संभावना है।
बीते साल की बात करें तो पिछली बार परीक्षा नवंबर 2018 में आयोजित हुई थी।
ये भी पढ़ें : स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, एक लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...