फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS Mains Admit Card: यूपीपीएससी ने जारी किया पीसीएस मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे चेक करें

Mon, 19 Sep 2022 12:39 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC PCS Mains Admit Card: उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज हैं और इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे बिना इसके उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
UPPSC PCS Mains Admit Card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC PCS Mains Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग/UPPSC ने पीसीएस मुख्य परीक्षा, 2022 के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं और ऑनलाइन पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार इस साल संयुक्त राज्य अपर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं और मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

UPPSC PCS Mains Admit Card: कब होगी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस मुख्य परीक्षा, 2022 का आयोजन 27 सितंबर, 2022 से लेकर 01 सितंबर, 2022 तक किया जाना निर्धारित है। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि आदि जानकारियों का प्रयोग करना होगा। ये जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध हैं।

UPPSC PCS Mains Admit Card: इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज हैं और इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे बिना इसके उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार अपने साथ एक वैध पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों को नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा का पालन करना बिल्कुल न भूलें। 
विज्ञापन

UPPSC PCS Mains Admit Card: कैसै चेक करें प्रवेश पत्र?
  • उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के प्रवेश पत्र को चेक करें-: 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें