फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS Main 2021-22: यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी, जानें कब जारी होंगे प्रवेश पत्र

Mon, 07 Mar 2022 01:08 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

इससे पहले आयोग की ओर से इस परीक्षा का आयोजन 28 से 31 जनवरी, 2022 तक किया जाना निर्धारित था। हालांकि, देश और राज्य में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
UPPSC PCS Main 2021-22 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC PCS Main 2021-22: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस 2021 की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी और मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर मुख्य परीक्षा के शेड्यूल को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPPSC PCS Main 2021-22: इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस मुख्य परीक्षा- 2021 का आयोजन इसी महीने 23 मार्च, 2022 से लेकर 27 मार्च, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद में होगी। इससे पहले आयोग की ओर से इस परीक्षा का आयोजन 28 से 31 जनवरी, 2022 तक किया जाना निर्धारित था। हालांकि, देश और राज्य में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। 

UPPSC PCS Main 2021-22: दो पाली में होगी परीक्षा
आधिकारिक नोटिस के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन दो पाली में सुबह 9.30 से 12.30 और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। पहले दिन सामान्य हिंदी और निबंध विषय की परीक्षा होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। 

UPPSC PCS Main 2021-22: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
पीसीएस मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जा सकता है। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी नए अपडेट के लिए इसपर नजर बनाकर रखें।  

UPPSC PCS Main 2021-22: इतने उम्मीदवार होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जा रही पीसीएस मुख्य परीक्षा- 2021 में 7688 शामिल होने वाले हैं। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को आयोग द्वारा कुल 678 रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन

UPPSC PCS Main 2021-22: कैसे डाउनलोड करें शेड्यूल?
उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। यहां होम पेज पर उन्हें पीसीएस मुख्य परीक्षा- 2021 के शेडयूल का लिंक दिखाई देगा। इसपर क्लिक करने पर शेड्यूल पीडीएफ के रूप में आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें