उम्मीदवारों को यूपीपीएससी पीसीएस 2023 आवेदन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - uppsc.up.nic.in पर लॉग इन करके पंजीकरण करना होगा। बता दें कि आयोग ने आवेदन की तिथियों को आगे बढ़ाया गया है। जिससे उम्मीदवारों को इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। पहले जहां आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि चार अप्रैल थी, वहीं इसे बढ़ाकर छह अप्रैल किया गया, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तिथि पहले छह अप्रैल थी, जिसे बढ़ाकर 10 अप्रैल 2023 कर दिया गया।
UPPSC PCS 2023: शैक्षणिक योग्यता
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, लगभग 173 विभिन्न प्रशासनिक पदों को प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा 2023 के माध्यम से भरा जाना है। जिन उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री है, वे इसके लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
UPPSC PCS 2023: आवेदन संबंधी पात्रता मानदंड
आवेदक की आयु 1 जुलाई 2023 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यूपीपीएससी पीसीएस 2023 की विस्तृत अधिसूचना में आवेदन की तारीख और विवरण, आवेदन शुल्क, जाति प्रमाण पत्र का प्रोफार्मा, मुख्य परीक्षा के विषय और पाठ्यक्रम के बारे में निर्धारित प्रारंभिक और महत्वपूर्ण निर्देश, परीक्षा केंद्रों के जिलों के नाम, आरक्षण और आयु में छूट, और अन्य शामिल होंगे।
UPPSC PCS 2023: आयु सीमा नियम
किसी भी विषय से स्नातक आवेदक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है। यह भी ध्यान देना चाहिए कि चयन के लिए आवेदकों को एक जुलाई, 2023 को 21 वर्ष की आयु पूरी करनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
UPPSC PCS 2023: तीन चरण में होगी परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा : प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल अंक 400 हैं। यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा है जिसमें दो पेपर - सामान्य अध्ययन-1 और सामान्य अध्ययन-2 (CSAT) होते हैं।
मुख्य परीक्षा : इसमें एक लिखित परीक्षा और एक साक्षात्कार होता है। लिखित परीक्षा में नौ पेपर होते हैं, जिनमें से सात अनिवार्य होते हैं और दो वैकल्पिक होते हैं। मुख्य परीक्षा के लिए कुल अंक 1500 हैं।
साक्षात्कार : परीक्षा का अंतिम चरण साक्षात्कार है। साक्षात्कार में 100 अंकों का भार होता है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को फिर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।