अमर उजाला
Tue, 11 April 2023
देश में कई ऐसे आईएएस और आईपीएस हैं जो अपने काम की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे IPS अधिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।
हम बात कर रहे सबसे कम्र में डीआईजी बनने वाले आईपीएस अधिकारी सचिन अतुलकर के बारे में...
मूलरूप से भोपाल, मध्य प्रदेश के रहने वाले सचिन अतुलकर का 2007 में आईपीएस के लिए चयन हुआ था। वह अपने बैच में सबसे कम उम्र के थे।
सचिन अतुलकर को सबसे यंग ऑफिसर का अवॉर्ड भी मिला है।
सचिन आईपीएस की ट्रेनिंग के दौरान हॉर्स राइडिंग में गोल्ड मेडलिस्ट रहे थे।
सचिन अतुलकर इतने फिट हैं कि अच्छे-अच्छे मॉडल और बॉडी बिल्डर की पर्सनेलिटी भी उनके सामने कम लगती है।
सचिन हैंडसम पुलिस ऑफिसर के नाम से भी जाने जाते हैं। उनके फिट रहने का एक कारण यह भी है कि वे बॉडी बिल्डिंग के अलावा स्पोर्ट्स में भी काफी रूची रखते हैं।
आईपीएस अधिकारी सचिन अतुलकर नेशनल लेवल के क्रिकेटर रह चुके हैं। उनका खेलों के प्रति काफी लगाव है।
कई मीडिया रिपोर्टेस के अनुसार, सचिन अतुलकर को दो बार टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस से भी ऑफर आ चुका है।
सचिन फिटनेस और पर्सनेलिटी के मामले में किसी मॉडल या बॉलीवुड स्टार से कम नहीं दिखते हैं।
JEE MAIN 2023 इन बातों का रखें विशेष ध्यान