फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC LT Grade: मुख्य परीक्षा की रेस में कम पड़े अभ्यर्थी; गणित के लिए 15 गुना चाहिए थे, सिर्फ इतने मिले

Fri, 06 Feb 2026 08:25 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC LT Grade Result: यूपीपीएससी ने एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम गणित और हिंदी विषय के लिए जारी किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आयोग को मुख्य परीक्षा के लिए गणित विषय में तय मानकों के मुताबिक पर्याप्त अभ्यर्थी नहीं मिल पाए। परिणाम पीडीएफ नीचे उपलब्ध है। 

आइए जानते हैं कि मुख्य परीक्षा के लिए कितने अभ्यर्थियों की आवश्यकता थी और कितने अभ्यर्थी सफल रहे... 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC LT Grade Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2025 के तहत प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से हिंदी और गणित विषय के लिए प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस भर्ती में गणित विषय के लिए रिक्तियों के सापेक्ष तय मानकों के अनुसार अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो पाए।

विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसके आधार पर अब मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। दोनों विषयों का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में नीचे उपलब्ध है। संबंधित अभ्यर्थी परिणाम में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में गणित विषय के कितने पद थे?

आयोग के नोटिस के मुताबिक, विज्ञापन संख्या-5/2025 के तहत सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें पुरुष शाखा में 556 पद, महिला शाखा में 537 पद दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तहत विशेष अध्यापक के 7 पद तथा कुछ अन्य विशेष श्रेणी के पद शामिल थे।
  • पुरुष - 556 पद
  • महिला - 537 पद
  • पीडब्ल्यूडी - 7 पद
  • विशिष्ट - 7 पद

गणित विषय के लिए 15 गुना अभ्यर्थी चाहिए थे, लेकिन करीब दो गुने ही मिले

आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मुख्य परीक्षा के लिए रिक्तियों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थियों को चयनित करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अपेक्षा से कम रही। यही वजह है कि पदों के मुकाबले लगभग दोगुने अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए जा सके।
  • पंजीकृत - 1,86,989
  • परीक्षा में शामिल हुए - 99,055
  • मुख्य परीक्षा के लिए चाहिए थे - 15 गुना
  • कितने चयनित हुए - 2,260

यूपी एलटी ग्रेड गणित विषय का रिजल्ट देखें...

प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर गणित विषय के कुल 2,260 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित न्यूनतम दक्षता अंक हासिल नहीं होने के कारण कई रिक्तियों के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें: यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की मार्किंग स्कीम, गलत जवाब पर कटते हैं इतने अंक

हिंदी विषय के लिए इतने अभ्यर्थी हुए सफल

हिंदी विषय के लिए पुरुष शाखा के कुल 568 पद, महिला शाखा के 119 पद, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तहत विशेष अध्यापक के 2 पद और अन्य का एक पद शामिल था। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर इन पदों के सापेक्ष मुख्य परीक्षा के लिए कुल 8,162 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
  • पुरुष - 568 पद
  • महिला - 119 पद
  • पीडब्ल्यूडी - 2 पद
  • अन्य - 1 पद
  • पंजीकृत अभ्यर्थी - 1,29,511
  • परीक्षा में शामिल हुए - 82,007
  • मुख्य परीक्षा के लिए चाहिए थे - 15 गुना
  • कितने चयनित हुए - 8,162

यूपी एलटी ग्रेड हिंदी विषय का रिजल्ट देखें...

रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया गया है, जहां अभ्यर्थी अपनी स्थिति देख सकते हैं।
 

मुख्य परीक्षा और आवेदन से जुड़ी जानकारी

यूपीपीएससी ने बताया कि मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम और ऑनलाइन आवेदन से संबंधित विस्तृत सूचना जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। अभ्यर्थियों के अंक और कट-ऑफ मार्क्स की जानकारी अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद ही उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

महिला अभ्यर्थियों के परिणाम पर अदालत के आदेश का असर

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि महिला अभ्यर्थियों से जुड़े कुछ मामलों का परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित विशेष अपील के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। इसलिए संबंधित श्रेणी के अभ्यर्थियों की स्थिति न्यायालय के फैसले के अनुसार तय होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें