कब होगी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सरकारी होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज में लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 14 अक्तूबर, 2022 से लेकर 19 अक्तूबर, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में सुबह 09.30 से लेकर 11.30 तक और दोपहर 02.30 बजे से लेकर 04.30 तक आयोजित की जाएगी।
इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।
इन बातों का रखें ख्याल
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार यह जान लें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से सबसे अहम दस्तावेज है। इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें।
इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे निषेध कांस्टेबल भर्ती के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।