UPPSC Exam Calendar 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 2023 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी कैलेंडर के मुताबिक, इस साल आयोग द्वारा 08 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। UPPSC परीक्षा कैलेंडर 2023 के माध्यम से आयोग ने आगामी वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की है। यूपीपीएससी कैलेंडर 2023 के अनुसार, जनवरी 2023 से अक्तूबर 2023 तक विभिन्न परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं।
1. यूपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक आयुर्वेद चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2022 आठ जनवरी 2023 को आयोजित की जानी है।