फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAI Recruitment 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में साढ़े तीन सौ से ज्यादा पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Mon, 02 Jan 2023 01:00 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AAI Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AAI Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है।

इन पदों पर होगी भर्ती

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की इस भर्ती के तहत कुल 364 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के 356 पद, जूनियर एग्जीक्यूटिव (राजभाषा) के 04 पद, वरिष्ठ सहायक (राजभाषा) के 02 पद और मैनेजर के 02 पद हैं। 

पदों के लिए आयु सीमा

  1. वरिष्ठ सहायक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
  2. कनिष्ठ कार्यपालक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।
  3. प्रबंधक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।

वेतनमान (आईडीए)

  1. प्रबंधक (ई-3) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 60000 से लेकर 180000 रुपये का वेतन मिलेगा। 
  2. कनिष्ठ कार्यकारी (ई-1) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 40000 से 140000 रुपये का वेतन मिलेगा।
  3. वरिष्ठ सहायक (NE-6) को 36000 से लेकर 110000 रुपये का वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।  जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों/प्रशिक्षुओं जिन्होंने सफलतापूर्वक एएआई/महिला उम्मीदवारों में शिक्षुता प्रशिक्षण का एक वर्ष पूरा कर लिया है, उन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें