बता दें कि इस साल जारी हुए भर्ती परीक्षा कैलेंडर की खास बात यह है कि, इस साल परीक्षाओं के आयोजन के लिए बहुत से दिन रिर्जव भी किए गए हैं। यदि किसी भी कारण से कोई भी भर्ती परीक्षा अपने तय समय और तारीख पर आयोजित नहीं हो पाती है, तो उस परीक्षा के लिए रिजर्व की गई तारीख पर उसका आयोजन किया जाएगा। जिससे प्रतियोगी छात्रों का नुकसान नहीं होगा।
इन परीक्षाओं का होगा आयोजन
1. यूपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक आयुर्वेद चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2022 आठ जनवरी 2023 को आयोजित की जानी है।
2. सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2022 नौ और 10 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।
3. उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) प्रारंभिक परीक्षा 2022 12 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।
4. खान निरीक्षक मुख्य परीक्षा 2022 19 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी।
5. सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023 14 मई 2023 को आयोजित की जाएगी।
6. न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) मुख्य परीक्षा 2022 मई 23,24,25 2023 को आयोजित की जाएगी।
7. सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2023 23 सितंबर 2023 से शुरू होगी।
8. सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 - नौ अक्तूबर 2023 से शुरू होगी।