फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Calendar 2021: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 21 जनवरी को, डाउनलोड करें साल भर का कैलेंडर

Sat, 16 Jan 2021 04:52 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपीपीएससी कैलेंडर 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

UPPSC Exam Calendar 2021: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सरकारी नौकरियों (Govt Jobs) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने वर्ष 2021 में होने जा रही सभी प्रमुख भर्ती परीक्षाओं (UPPSC Exams 2021) के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। यूपीपीएससी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी आगे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2021 में यूपीपीएससी द्वारा पहली परीक्षा उत्तर प्रदेश पीसीएस 2020 मुख्य परीक्षा (UP PCS) की होने जा रही है। जिसका आयोजन 21 जनवरी 2021 को किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। यदि किसी उम्मीदवार ने अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है तो आगे डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है। इस परीक्षा के बाद सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2020 (ACF/RFO Exam) 13 फरवरी 2021 को आयोजित होनी है।

ये भी पढ़ें : LIVE Sarkari Naukri 2021: केंद्र और राज्य विभागों में हो रही हैं भर्तियां, छूट न जाए मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


UP PCS 2021 Exam - उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 (UP PCS Prelims 2021) का आयोजन 13 जून, 2021 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 03 अक्तूबर 2021 को होगी। विशेष परिस्थितियों में इन तारीखों में बदलाव भी किए जा सकते हैं। उसकी जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाइट के जरिये मिल जाएगी।

उत्तर प्रदेश पीसीएस 2020 मुख्य परीक्षा: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
UPPSC Calendar 2021:
 डायरेक्ट लिंक

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।  
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें