उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
UPPSC Civil Judge Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सिविल जज के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। यूपी न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2022 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर से जारी है। जो उम्मीदवार यूपीपीएससी के सिविल जज पद पर आवेदन करना चाहते हों, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आज 10 जनवरी 2023 अंतिम तारीख है।
तीन सौ से ज्यादा पदों पर भर्ती
सिविल जज के पदों पर हो रही इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 303 सिविल जज के रिक्त पदों को भरना है। यूपीपीएससी सिविल जज पद के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 303 पद पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ये रिक्तियां यूपी ज्यूडीशियल सर्विस परीक्षा 2022 के माध्यम से भरी जाएंगी।
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो लॉ से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 22 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। बता दें कि परीक्षा की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। यूपीपीएसससी सिविल जज पद के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 125 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 65 रुपये देने होंगे।
UPPSC Civil Judge Age Limit आयुसीमा
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 22 से 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 125 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी / भूतपूर्व सैनिक के उम्मीदवारों के लिए 65 रुपये है। विकलांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 25 रुपये है।