फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC LT Grade Teacher Exam: दिसंबर में होगी यूपीपीएससी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा, देखें विषयवार शेड्यूल

Sat, 20 Sep 2025 06:28 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Assistant Teacher Exam 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी भर्ती की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग ने 6 विषयों के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC Assistant Teacher 2025 Exam Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी भर्ती की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर अपलोड कर दिया है। अभी गणित, हिंदी विज्ञान समेत कुल छह विषयों के लिए परीक्षा तिथियां घोषित की गई हैं।

विज्ञापन

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अधिसूचित तारीखों पर इस परीक्षा का आयोजन गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान और वाणिज्य विषयों के लिए किया जाएगा। इन परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर 2025 में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। यह भर्ती कुल 15 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है, जिनमें से 6 विषयों की परीक्षा तिथि घोषित हो चुकी है।

परीक्षा कार्यक्रम

 
  • गणित – 6 दिसंबर 2025, प्रथम सत्र (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक)
  • हिंदी – 6 दिसंबर 2025, द्वितीय सत्र (दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक)
  • विज्ञान – 7 दिसंबर 2025, प्रथम सत्र (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक)
  • संस्कृत – 7 दिसंबर 2025, द्वितीय सत्र (दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)
  • गृह विज्ञान – 21 दिसंबर 2025, प्रथम सत्र (सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक)
  • वाणिज्य – 21 दिसंबर 2025, द्वितीय सत्र (दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)

आगे और विषयों की तिथि भी होगी घोषित

अधिसूचना में कहा गया है कि शेष 9 विषयों की परीक्षा के संबंध में कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

12.36 लाख ये अधिक आए आवेदन

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती ने आवेदनों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के इतिहास में अब तक की सभी परीक्षाओं के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए 12 लाख 36 हजार 238 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। यानी एक पद के लिए 166 ने दावेदारी की है। यूपीपीएससी ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2025 का विज्ञापन 28 जुलाई को जारी किया था और आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त थी। 15 विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों के लिए आयोग को कुल 12,36,238 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें