आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अधिसूचित तारीखों पर इस परीक्षा का आयोजन गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान और वाणिज्य विषयों के लिए किया जाएगा। इन परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर 2025 में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। यह भर्ती कुल 15 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है, जिनमें से 6 विषयों की परीक्षा तिथि घोषित हो चुकी है।
परीक्षा कार्यक्रम
- गणित – 6 दिसंबर 2025, प्रथम सत्र (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक)
- हिंदी – 6 दिसंबर 2025, द्वितीय सत्र (दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक)
- विज्ञान – 7 दिसंबर 2025, प्रथम सत्र (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक)
- संस्कृत – 7 दिसंबर 2025, द्वितीय सत्र (दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)
- गृह विज्ञान – 21 दिसंबर 2025, प्रथम सत्र (सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक)
- वाणिज्य – 21 दिसंबर 2025, द्वितीय सत्र (दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)
आगे और विषयों की तिथि भी होगी घोषित
अधिसूचना में कहा गया है कि शेष 9 विषयों की परीक्षा के संबंध में कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।
12.36 लाख ये अधिक आए आवेदन
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती ने आवेदनों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के इतिहास में अब तक की सभी परीक्षाओं के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए 12 लाख 36 हजार 238 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। यानी एक पद के लिए 166 ने दावेदारी की है। यूपीपीएससी ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2025 का विज्ञापन 28 जुलाई को जारी किया था और आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त थी। 15 विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों के लिए आयोग को कुल 12,36,238 आवेदन प्राप्त हुए हैं।