UPPRPB UP Police ASI Answer Key 2022 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सहायक उप निरीक्षक (ASI) भर्ती की उत्तर कुंजी 2022 डाउनलोड करने के लिए लिंक सक्रिय कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे परीक्षा परिणाम का आकलन करने के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
आपको एक नए लॉग इन पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
यहां अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अब उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
उत्तर कुंजी विवरण जांचें और इसे डाउनलोड कर लें।
भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार इसके प्रिंट आउट ले लें और संभाल कर रखें।