फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Home Guard Answer Key OUT: यूपी होमगार्ड भर्ती की उत्तर कुंजी जारी, 10 मई तक दर्ज करें आपत्ति

Thu, 07 May 2026 09:38 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Home Guard Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती बोर्ड ने उत्तर कुंजी को चुनौती देने की विंडो भी उपलब्ध करा दी है।
 
विज्ञापन
UP Home Guard Answer Key - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Home Guard Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर नोटिस देख सकते हैं और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी मदद से अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना अनुक्रमांक, जन्मतिथि व प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की सहायता से लॉगिन करके उत्तर कुंजी देख सकते हैं तथा प्रश्नों पर साक्ष्यधारित आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस वेबसाइट hgupexam2025.com/hg2025questionobjections/Login.aspx पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
 

10 मई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

यदि कोई अभ्यर्थी यूपी होमगार्ड की अनंतिम उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं है, तो वह इसे चुनौती भी दे सकता है। भर्ती बोर्ड ने उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही आपत्ति विंडो भी उपलब्ध करा दी है। अभ्यर्थी 7 मई से 10 मई, 2026 मध्य रात्रि तक उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं।

विज्ञापन

 

कब हुई थी यूपी होमगार्ड की परीक्षा?

यूपीपीआरपीबी ने होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल, 2026 को आयोजित की थी। तीनों दिन परीक्षा दो-दो पालियों में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

यूपीपीआरपीबी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, 'उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक  25/04/2026, 26/04/2026 एवं 27/04/2026 को होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना अनुक्रमांक, जन्मतिथि व प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की सहायता से लॉगिन करके उत्तरकुंजी देख सकते हैं तथा प्रश्नों पर साक्ष्यधारित आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।'

आपत्ति दर्ज करने में समस्या आए तो क्या करें?

ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने में समस्या आ रहीं है, वे 10 मई से पहले-पहले अपना नाम, पंजीकरण संख्या, अनुक्रमांक, परीक्षा केन्द्र का नाम/कोड/पता, परीक्षा का तिथि और पाली की जानकारी भर्ती बोर्ड को देनी होगी। अभ्यर्थी हेल्पलाइन नम्बर- 08065075069 पर भर्ती बोर्ड से संपर्क या ईमेल आईडी - sampark@uppbpb.gov.in पर मेल कर सकते है।

UP Home Guard Answer Key 2026 PDF Download

कब आएगा यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 41,424 होमगार्ड पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर बोर्ड ने सख्त इंतजाम किए थे। अब परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर कुंजी भी जारी की जा चुकी है। उत्तर कुंजी पर प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

UP Home Guard Answer Key 2026: कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी?

नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “UP Home Guard Answer Key 2026” लिंक खोजें।
  • लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी Exam Shift और Paper Set चुनें।
  • उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें