फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS Recruitment 2026: आईबीपीएस ने निकाली डिप्टी मैनेजर और सीएफओ की भर्ती, 30 लाख से अधिक तक वेतन

Thu, 07 May 2026 06:44 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS Recruitment 2026: आईबीपीएस ने अनुभवी लोगों के लिए डिप्टी मैनेजर (अकाउंट्स) और डिवीजन हेड/सीएफओ पदों पर भर्ती निकाली है। डिप्टी मैनेजर का सालाना वेतन 17 लाख से अधिक और सीएफओ का सालाना वेतन 30 लाख रुपये से अधिक होगा। इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS Deputy Manager & Division Head Recruitment 2026: बैंकिंग कार्मिच चनय संस्थान (आईबीपीएस) ने वर्ष 2026 के लिए डिप्टी मैनेजर (अकाउंट्स), डिवीजन हेड (FAS) और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा।

विज्ञापन

पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। दोनों पदों के लिए पोस्टिंग मुंबई में दी जाएगी।
  • डिप्टी मैनेजर (अकाउंट्स) का एक पद नियमित आधार पर भरा जाएगा।
  • डिवीजन हेड (फाइनेंशियल एंड एलाइड सर्विसेज) एवं सीएफओ का एक पद 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगा। 

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
संस्था का नाम आईबीपीएस, मुंबई
विज्ञापन संख्या आईबीपीएस/2026-27/01 & 02
पद का नाम डिप्टी मैनेजर - अकाउंट्स, डिवीजन हेड एवं CFO
कुल रिक्तियां 02
आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन
आवेदन शुरू 6 मई 2026
अंतिम तिथि 20 मई 2026
चयन प्रक्रिया परीक्षा, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू

योग्यता और आयु सीमा

डिप्टी मैनेजर - अकाउंट्स
  • आयु: 23 से 30 वर्ष
  • योग्यता: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)
  • अनुभव: फाइनेंस, अकाउंट्स, टैक्सेशन आदि में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव वरीयता प्राप्त करेगा।

डिवीजन हेड एवं सीएफओ
  • आयु: 50 से 61 वर्ष
  • योग्यता: कॉमर्स में ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट या CA
  • अनुभव: फाइनेंस, ऑडिट और अकाउंट्स क्षेत्र में 20–25 वर्ष का अनुभव आवश्यक।

कितना मिलेगा वेतन?

डिप्टी मैनेजर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹91,070 प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जबकि डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए लगभग ₹30.90 लाख सालाना पैकेज दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

  • आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग
  • ऑनलाइन परीक्षा
  • ग्रुप एक्सरसाइज
  • व्यक्तिगत इंटरव्यू
 
IBPS Deputy Manager (Accounts) Recruitment 2026 Notice PDF

IBPS Division Head/CFO Recruitment 2026 Notice PDF

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले आवेदकों को 1000 रुपये  (रेगुलर पद) का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। कॉनट्रैक्ट पद के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
  • अंतिम सबमिट के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें