फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCL JE Result: यूपीपीसीएल जेई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड और दे सकते हैं चुनौती

Mon, 04 Apr 2022 06:38 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPCL JE Recruitment Answer Key 2021 Released: यदि किसी आवेदक उम्मीदवार को यूपीपीसीएल की ओर से जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति है तो वे इसे चुनौती दे सकते हैं। उम्मीदवार, उत्तर कुंजी के खिलाफ अपनी आपत्ति सात अप्रैल को रात 11.55 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
UPPCL JE Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPCL JE Recruitment Answer Key 2021 Released: उत्तर प्रदेश बिजली विभाग के अधीन उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जूनियर इंजीनियर (प्रशिक्षु) विद्युत के पदों के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवार ने परीक्षा में भाग लिया था, वे अपनी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in से अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, यदि किसी आवेदक उम्मीदवार को यूपीपीसीएल की ओर से जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति है तो वे इसे चुनौती दे सकते हैं।

विज्ञापन

आंसर की को ऐसे दे सकते हैं चुनौती

उम्मीदवार,  अपनी आपत्ति, यदि कोई हो, जारी उत्तर कुंजी के खिलाफ सात अप्रैल को रात 11.55 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। उसके बाद आपत्ति या चुनौती दर्ज कराने का ऑनलाइन लिंक उपलब्ध नहीं होगा। यूपीपीसीएल की ओर से यूपीपीसीएल, उसकी सहयोगी डिस्कॉम और ट्रांस्को में ई एंड एम कैडर के तहत जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) के 173 रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इस भर्ती की विस्तृत जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर upenergy.in जाने की सलाह दी जाती है। 

 

यूपीपीसीएल जेई रिजल्ट जल्द जारी होगा

उत्तर कुंजी को लेकर उम्मीदवारों की ओर से प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद यूपीपीसीएल द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी यानी फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके आधार पर ही उम्मीदवारों का परिणाम तैयार करके अपलोड किया जाएगा। यूपीपीसीएल जेई भर्ती सीबीटी परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। 

 
विज्ञापन

UPPCL JE Result आंसर की देखने और डाउनलोड करने के चरण

  1. आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, रिक्ति/ परिणाम टैब पर क्लिक करें।
  3. जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) इलेक्ट्रिकल के पद के लिए डाउनलोड रिस्पॉन्स शीट और आंसर की देखें / डाउनलोड करें के लिंक पर क्लिक करें। 
  4. अब उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी, क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  5. पीडीएफ फाइल में उपलब्ध उत्तर कुंजी की जांच करें और इसे डाउनलोड कर लें। 
  6. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी का प्रिंट आउट ले लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें