फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएचईएससी: इन 2003 पदों पर भर्ती हेतु इस तारीख से आयोजित होंगी परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Sun, 04 Jul 2021 11:03 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

सार

यूपीएचईएससी, 47 विषयों के 2003 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 30 अक्तूबर से परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) जल्द ही राज्य के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों के 2,003 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यूपीएचईएससी सचिव वंदना त्रिपाठी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा था कि शुक्रवार को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, यूपीएचईएससी, 47 विषयों की परीक्षा 30 अक्टूबर, 6 नवंबर, 14, 28 और 12 दिसंबर को आयोजित करेगी। वहीं योग्य अभ्यर्थियों के साक्षात्कार दिसंबर से शुरू होंगे।

विज्ञापन

प्रयागराज में होगी लिखित परीक्षा
बता दें कि चयन प्रक्रिया के तहत केवल प्रयागराज में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए कई प्रकार के प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे और उसके बाद उनका मॉडरेशन भी किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रयागराज में इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी हैं। प्रश्न बैंक तैयार करने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।

7 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

गौरतलब है कि कई अभ्यर्थियों द्वारा किए गए अनुरोध को देखते हुए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी इन 2003 पदों के लिए 7 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही शुल्क भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। वहीं आवेदन पत्र को अंतिम रूप देने और सुधार करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई तय की गई है।

आगे नहीं बढ़ेगी आवेदन की अंतिम तिथि

यूपीएचईएससी सचिव ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इसके बाद आयोग इस भर्ती परीक्षा के संबंध में ऑनलाइन त्रुटियों और अभ्यर्थियों की समस्याओं से संबंधित किसी भी आवेदन या अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। यानी अब आवेदन की अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक 87 हजार अभ्यर्थी कर चुके हैं आवेदन

इससे पहले शुल्क और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि क्रमश: 12 और 13 अप्रैल थी। उस समय लगभग एक लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और लगभग 87,000 ने इसके लिए अंतिम रूप से फॉर्म जमा किए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें